भोजपुरी फिल्म राम दुलारी का मुहूर्त धूमधाम से संपन्न

Bhojpuri film Ram Dulari's muhurat full of pompous
Bhojpuri film Ram Dulari's muhurat full of pompous

गोयल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही हॉट केक अंजना सिंह व सिनेस्टार अविनाश शाही स्टारर भोजपुरी फिल्म राम दुलारी का मुहूर्त पूजा अर्चना करके गीत रिकॉर्डिंग के साथ धूमधाम से संपन्न किया गया। इस फिल्म में अंजना सिंह राम दुलारी की केंद्रीय भूमिका में हैं। उनका नया लुक दर्शकों व उनके फैंस को बहुत लुभायेगा। अंजना सिंह के साथ अविनाश शाही रोमांटिक जोड़ी में नजर आयेंगे।

इस फिल्म से सिंगर नीरज यादव बतौर एक्टर लांच हो रहे हैं। फिल्म के निर्माता आर गोयल हैं। फिल्म निर्देशक व नृत्य निर्देशक हैं सुनील मोटवानी। सह निर्माता ओमप्रकाश वासवानी हैं। फिल्म के लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं। फिल्म के गीतकार मुन्ना दूबे व अशोक अलबेला हैं तथा संगीतकार अनुज तिवारी व मुन्ना दूबे हैं। मुहूर्त गीत सुप्रसिद्ध गायिका इंदू सोनाली की मधुर आवाज़ में संगीतकार अनुज तिवारी के संगीत निर्देशन में रिकॉर्ड किया गया है। अन्य गीतों को प्रमोद प्रेमी यादव, नीरज यादव, ममता राऊत की आवाज में रिकॉर्ड किया जायेगा। फिल्म का छायांकन राम वासनिक करेंगे।

फिल्म के मुख्य कलाकार अंजना सिंह, अविनाश शाही, प्रमोद प्रेमी यादव, नवोदित नीरज यादव, जय तिलक, दीपक भाटिया, गिरीश शर्मा, राजकपूर शाही, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, सोनिया मिश्रा, सोनी पटेल, जीतू शुक्ला, सुशील कुमार, अमरनाथ विश्वात्मा और पुष्पा वर्मा हैं।

Bhojpuri film Ram Dulari’s muhurat full of pompous

Previous articleभोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान को मिला वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स का साथ
Next articleNo 1 भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का जीवन परिचय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.