Khesari Lal Yadav Bhojpuri film Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye First look released – अभय सिन्हा एंड इजमाईट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये का फर्स्ट लुक आज न्यू ईयर 2021 के पहले दिन जारी कर दिया गया। इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही जारी किया जायेगा। फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, सिजलिंग काजल राघवानी, मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के जारी पोस्टर के एक भाग में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी के साथ और दूसरे भाग में मधु शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक बताता है कि यह रोमांटिक फिल्म होने वाली है, जबकि नाम से पता चलता है कि यह सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है।
भोजपुरी फिल्म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब हैं। फिल्म के लेखक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। लंबे समय बाद एक बार फिर से रजनीश मिश्रा किसी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे इंडस्ट्री में ये चर्चा भी होने लगी है कि नये साल में रजनीश मिश्रा धमाका करने वाले हैं। वैसे खेसारीलाल यादव और रजनीश मिश्रा की जोड़ी को भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर पहले भी खूब सराहा गया है। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि इस फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग लंदन में की गई है। बीते साल कोरोना की वजह से फिल्म एक साल आगे चली गई, मगर अब फिल्म भव्य पैमाने पर रिलीज की जायेगी।
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये की सिनेमेटोग्राफी वासु ने की है। को-प्रोड्यूसर रंजीत सिंह, राम अरोड़ा और मड्ज मूवीज है। पीआरओ रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म में लिरिक्स कुंदन प्रीत, प्यारे लाल यादव, यादव राज, अजीत हलचल और रजनीश मिश्रा हैं।
Khesari Lal Yadav Bhojpuri film Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye First look | फिल्म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये का फर्स्ट लुक

Some Bhojpuri News for You
लेटेस्ट भोजपुरी फिल्म न्यूज़ (Latest Bhojpuri Film News) देखने के लिये हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।