फिल्म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये का ट्रेलर आउट होते ही वायरल हो गया है। फ़िल्म के ट्रेलर को महज 24 घंटे में 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह फ़िल्म 14 जनवरी से सिनेमाघरों में होगी। इसकी जानकारी फ़िल्म निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब ने दी। वैसे फ़िल्म का धांसू ट्रेलर यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है।
भोजपुरी फिल्म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये की कहानी मूलतः लंदन और इंडिया में घूमती नज़र आती है, जिसमें जबरदस्त लव ट्रायंगल ट्रेलर में देखने को मिला है। फ़िल्म के हीरो खेसारीलाल यादव रोजगार को लंदन लिट्टी चोखा बेचने जाते हैं, मगर इंग्लिश उनके पल्ले नहीं पड़ती। फिर उनका दिल एक देसी भोजपुरी लड़की काजल राघवनी से लगता है, मगर उनकी शादी इंडिया में गाँव की लड़की मधु शर्मा से होती है। फिर फ़िल्म में अहम मोड़ आता दिखता है, जिसके लिए 14 जनवरी का ही इंतज़ार करना होगा। जब फ़िल्म रिलीज होगी तभी इस शानदार ट्रेलर का क्लाइमेक्स रिवील होगा। बावजूद इसके ट्रेलर से पता चलता है कि फ़िल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। गीत, संगीत और डायलॉग मजेदार हैं, शायद इसलिए भी यह फ़िल्म काफी अहम लगती है।
खेसारीलाल यादव (khesari lal) की फिल्म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये का पोस्टर
Table of Contents

फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ का ट्रेलर क्लासी है, जिसमें लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा का काम दिखता है। खेसारीलाल यादव व काजल राघवनी के साथ रजनीश मिश्रा के साथ का जलवा भोजपुरी पर्दे पर खूब चलता है, ये बात सबको पता है। ऐसे में भोजपुरी क्रिटिक्स का मनाना है कि भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ साल 2020 की उदासी पर बहुत बड़ी खुशी लेकर आने वाली है। फ़िल्म सामाजिक और पारिवारिक है। भले इसकी शूटिंग लंदन में भी हुई है। यशी फिल्म्स और अभय सिन्हा की फिल्मों की भव्यता इस फ़िल्म के ट्रेलर में भी दिखती है।
खेसारीलाल यादव की फिल्म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये के मुख्य कलाकार
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ में सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, सिजलिंग काजल राघवानी, मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी वासु ने की है। को-प्रोड्यूसर रंजीत सिंह, राम अरोड़ा और मड्ज मूवीज है। पीआरओ रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म में लिरिक्स कुंदन प्रीत, प्यारे लाल यादव, यादव राज, अजीत हलचल और रजनीश मिश्रा हैं।फ़िल्म के वितरण का कार्य रेणु विजय फिल्म्स के निशांत उज्जवल करेंगे।
Khesari Lal Yadav Bhojpuri film Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye Trailer| फिल्म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये का ट्रेलर
Some Bhojpuri News for You
लेटेस्ट भोजपुरी फिल्म न्यूज़ (Latest Bhojpuri Film News) देखने के लिये हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।